Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :कोट अमोड़ी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने बालकृष्ण

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

कोट अमोड़ी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने बालकृष्ण

79 वें वर्ष में आयोजन होगा कोट अमोडी की रामलीला का चंपावत जिले के कोट अमोडी में इस बार रामलीला का आयोजन 79वीं वर्ष में किया जाएगा। बीते 78 वर्षों से लगातार कोट अमोडी में रामलीला का आयोजन होता आया है। रामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सोमवार को सभी ग्रामीणों की ओर से व्यवस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता खीमानंद भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बालकृष्ण भट्ट को अध्यक्ष, खुशाल दत्त को उपाध्यक्ष, गोविंद बल्लभ भट्ट को कोषाध्यक्ष, ललित मोहन भट्ट को सह कोषाध्यक्ष, बलदेव भट्ट को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंप गई है। कोट अमोडी की रामलीला अपने आप में चंपावत जिले की रामलीलाओं में एक अलग ही पहचान रखती हैं। वर्षों से चली आ रही इस रामलीला की परंपरा को आज भी कोट अमोडी के ग्रामीण बखूबी निभाते हैं।व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट ने बताया कि कोट अमोडी में रामलीला का आयोजन हर वर्ष पहली या पंचमी नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है। जो इस बार भी जारी रहेगा। जिसके लिए पत्रों को इसी सप्ताह से तालीम दी जाएगी। इस दौरान कमेटी ने रमेश चंद्र, ईश्वरी दत्त, जगदीश चंद्र, नारायण दत्त, दीपक भट्ट, दिनेश भट्ट, पप्पू भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, नवीन चंद्र, योगेश, नवल भट्ट को सदस्य बनाया गया है।

जरूरी खबरें