Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

: चंपावत : बाराकोट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने की करी मांग, मांग पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 15, 2023
  बाराकोट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग करी है अधिकारी ने कहा भाजपा सरकार हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने की बात करती है पर कई वर्षों से बाराकोट ब्लॉक डिग्री कॉलेज बिहीन है अधिकारी ने कहा 2016 में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बाराकोट में डिग्री कॉलेज व 108 की मांग करी थी लेकिन तब सरकार बदल गई थी उन्होने कहा 108 की मांग तो पूरी हो गई पर डिग्री कॉलेज की सुध लेने वाला भाजपा सरकार में कोई नहीं है उन्होंने कहा बाराकोट ब्लॉक के अधिकांश छात्र छात्राएं इंटर की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ रहे हैं जिम छात्राओं की संख्या काफी ज्यादा है उन्होंने कहा पाटी ब्लॉक में सरकार ने दो-दो डिग्री कॉलेज दे दिए हैं लोहाघाट ब्लॉक में भी डिग्री कॉलेज है पर बाराकोट ब्लॉक में डिग्री कॉलेज अभी तक नहीं है उन्होंने कहा बाराकोट ब्लॉक के बच्चों को लोहाघाट कॉलेज में आने के लिए रोज 120 रुपए टिकट में खर्च करने पड़ते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग करी है साथ ही मांग पूरी न होने पर 2024 लोकसभा चुनाव बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी भी दी है उन्होंने कहा भाजपा ने नारा दिया है सबका साथ सबका विकास भाजपा उस नारे को सच साबित करें और बाराकोट ब्लॉक के साथ सौतेला व्यवहार ना करें और छात्र-छात्राओं को उनका हक दे

जरूरी खबरें