रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।
Laxman Singh Bisht
19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के निर्देश पर 19 जुलाई को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न होने जा रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया 19 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जिला चिकित्सालय चंपावत के सभागार में अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के द्वारा किया जाएगा तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सुधा कुकरेती एवं प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र पांडे मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया अधिवेशन का उद्देश्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्ट संवर्ग की भूमिका और संगठनात्मक एक जुटता को मजबूत करना है। उन्होंने बताया अधिवेशन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्टों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज