Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा ने 47 वे स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं का सम्मान और नई जिम्मेदारी पर भव्य स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

.भाजपा ने 47 वे स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं का सम्मान और नई जिम्मेदारी पर भव्य स्वागत।

“शून्य से शिखर तक” की गाथा दोहराई, मुकेश महराना को दर्जा राज्य मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहरचंपावत। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और भविष्य के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुकेश कलखुडिया ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की संघर्षपूर्ण यात्रा को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है।जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जिस प्रकार अग्नि में तपकर सोना निखरता है, उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनौती में खुद को साबित करता है और लक्ष्य हासिल करने की अद्भुत क्षमता रखता है।” कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री निर्मल महारानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भावुक और गौरवपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट प्रमुख सीमा आर्या, प्रकाश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी दौरान युवा नेता मुकेश महराना को राज्य सरकार द्वारा दर्जा राज्य मंत्री बनाकर चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण और अभिनंदन के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकेश महराना ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि उनका हर क्षण पार्टी के लिए समर्पित है और उनका लक्ष्य देशभर में राष्ट्रवादी सोच को मजबूत करना है।

जरूरी खबरें