Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :सड़क हादसे में घायल एसएसबी जवान की जान बचाने आगे आए भाजपा नेता मोहित पाठकl। पहुंचाया अस्पताल।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

अपने वाहन से पहुंचाया जिला अस्पताल चंपावत जिला मुख्यालय के बन विभाग कार्यालय के समीप एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार एसएसबी के जवान को गंभीर चोट आई है। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता मोहित पाठक घायल एसएसबी जवान के लिए मददगार बनकर सामने आए।बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत वन विभाग कार्यालय के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान पंकज प्रकाश पाण्डेय निवासी गोरखपुर अपनी धर्मपत्नी और बेटे सहित बाइक से जा रहे थे। सड़क हादसे में वह घायल हो गए। जिन्हें भाजपा नेता मोहित पाठक ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद इसकी सूचना एसएसबी पंचम वाहनी को दी गई। फिलहाल चंपावत जिला अस्पताल में घायल जवान का उपचार चल रहा है। मोहित पाठक ने लोगों से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील की है कहा आपकी मदद से किसी की जान बच सकती है।...

जरूरी खबरें