Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीo एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन अनिशाल माहरा बने स्कूल टॉपर

चंपावत:गैस सिलेंडर उपयोग की जांच, चम्पावत में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

लोहाघाट:आईटीबीपी जवानों को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक, दिलाई गई नशामुक्ति शपथ

चंपावत:मुकेश महराना को दर्जा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुकेश महराना को दर्जा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

मुकेश महराना को दर्जा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

स्टेशन बाजार में आतिशबाजी कर हुए मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंपावत जिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश महराना को दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिली। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में जोरदार आतिशबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।शनिवार को मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में स्टेशन बाजार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो कर मुकेश महराना को दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ऊर्जावान और युवा कार्यकर्ता को दायित्व मिलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुकेश महराना राजनीति में अपने एक शानदार व्यक्तित्व और अच्छी छवि रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। इस दौरान सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनाव में भी सभी लोग पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे।

जरूरी खबरें