रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चंपावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Laxman Singh Bisht
दो माह में 9वें स्थान से प्रदेश में प्रथम पायदान पर Asking चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व व सतत निगरानी के फलस्वरूप जनपद चंपावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने अवगत कराया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चंपावत ने मई माह में 9वाँ स्थान, जून माह में 4था स्थान तथा जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी जुलाई माह के क्रमिक प्रतिवेदन के अनुसार जनपद चंपावत को कुल 41 रैंकिंग मदों में से –
26 मदों में श्रेणी ‘A’ (100 प्रतिशत उपलब्धि),
6 मदों में श्रेणी ‘B’ (80% से अधिक),
4 मदों में श्रेणी ‘C’ तथा 5 मदों में श्रेणी ‘D’ प्राप्त हुई है।
जनपद को कुल 126 अंकों में से 91 अंक प्राप्त हुए, जो 72.22 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। जबकि 70.83 प्रतिशत के साथ जनपद बागेश्वर द्वितीय तथा 68.99 प्रतिशत के साथ जनपद उधम सिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे आमजन तक ससमय पहुँचे।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं के मासिक अनुश्रवण एवं कार्यान्वयन का आकलन किया जाता है, जिसके आधार पर राज्य स्तर पर विस्तृत प्रतिवेदन जारी किया जाता है।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान