Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द देंगे देहरादून-टनकपुर हैली सेवा को हरी झंडी

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द देंगे देहरादून-टनकपुर हैली सेवा को हरी झंडी

चम्पावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हवाई सेवा की सौगात, देहरादून-टनकपुर हैली सेवा शीघ्र शुरू

जनपद चम्पावत के लिए बड़ी सौगात के रूप में अब देहरादून से टनकपुर तक की दूरी कुछ ही समय में तय की जा सकेगी। हवाई सेवाओं को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से टनकपुर तक हैली सेवा को शीघ्र प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री धामी द्वारा इस महत्वाकांक्षी पहल को अप्रैल माह के अंत तक प्रारंभ करने की योजना है, जिससे जनपद चम्पावत सीधे राजधानी देहरादून से हवाई संपर्क से जुड़ जाएगा।इस हैली सेवा के प्रारंभ होने से जनपद के नागरिकों को त्वरित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, वहीं पर्यटकों को भी चम्पावत पहुंचना आसान होगा। विशेष रूप से माँ पूर्णागिरि धाम में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं समयबद्ध हो सकेगी।

यह पहल जनपद में पर्यटन को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ “आदर्श चम्पावत” की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, शारदा कॉरिडोर सहित अन्य विकास परियोजनाओं को भी इससे मजबूती मिलेगी।

जरूरी खबरें