Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 18, 2026

पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर गुलदार ने किया हमला।

सिमल्टा गांव में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, ससुराल से मायके आई बहादुर बेटी बनी पिता की ढाल।

गुलदार को घर के अंदर कैद करने के बाद वन विभाग की टीम को दी सूचना

देर रात वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए गुलदार को पकड़ा

चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिमल्टा में शुक्रवार को देर रात घर में टीवी देख रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई उनकी बेटी की बहादुरी के कारण पिता की जान बच गई और गुलदार को भी बेटी ने घर के अंदर कैद कर दिया तथा ग्रामीणों को सूचना दी इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया गुलदार के हमले में बुजुर्ग घायल हो गए। शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर सिमल्टा गांव में सुरेश चंद्र पांडे (64) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे खाना खाने के बाद अपने घर में टीवी देख रहे थे इस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने घर के अंदर ही घुसकर उन पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान ससुराल से कुछ दिनों के लिए पिता के घर आई उनकी बेटी किरन पांडे अपने पिता के लिए ढाल बनकर सामने खड़ी हो गई। उसने साहस और बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के चंगुल से पिता को तो बचाया ही साथ ही गुलदार को भी घर के अंदर ही कैद कर दिया। जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली उन्होंने इस खूंखार बने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया। और रेस्क्यू सेंटर भेजा जायेगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही बताया कि विभाग की ओर से पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। तो वही बहादुर बेटी की हिम्मत की लोग प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए घर में जा घुसा। लोहाघाट से रेंजर रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व मे पहुंची बन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया।

जरूरी खबरें