Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अतिथि शिक्षकों का फूटा गुस्सा चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 30, 2025

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज़ शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्यों से किया इनकार।चम्पावत जिले मे बीते 10 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षक एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं। सरकार और विभाग की कथित उदासीनता से आहत होकर अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जिले के अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि अगस्त 2025 से वे अपने मूल विषय की ही कक्षाएं लेंगे। अन्य विषयों का शिक्षण और गैर शैक्षणिक कार्यों से उन्होंने किनारा करने का ऐलान किया है।ज्ञापन में कहा गया है कि अगस्त 2024 में देहरादून में हुए 14 दिवसीय आंदोलन के दौरान सरकार ने मानदेय में वृद्धि, वेतन विसंगति, चिकित्सा अवकाश और समायोजन जैसे मुद्दों पर दो माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई।इसके विपरीत, विभाग द्वारा लगातार एकतरफा आदेश जारी किए जा रहे हैं, जो शिक्षकों के मनोबल को गिराने वाले हैं।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जरूरी खबरें