Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए समर्पित शिक्षक नवीन चंद्र पन्त

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए समर्पित शिक्षक नवीन चंद्र पन्त

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नवीन चंद्र पंत को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। 20 वर्षों से शिक्षक के रूप में कार्यरत नवीन पंत ने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सराहनीय प्रयास किया है। उनके गणित पढ़ाने की शैली सरल और प्रभावशाली है । प्रत्येक वर्ष शीतावकाश में बोर्ड परिक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त गणित की कक्षाओं का संचालन करने से विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा दो विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है । एक विद्यार्थी ने गणित में 100% अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त पंत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया है जिसके परिणाम स्वरूप रेड रिबन क्लब क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर तृतीय तथा विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग किया है। उनकी समर्पण को देखते हुए इन्हें वर्ष 2016 से ब्लॉक विज्ञान समन्वयक चंपावत, 2022 से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला समन्वयक तथा वर्ष 2025 से जिला विज्ञान समन्वयक का दायित्व प्रदान किया गया है। छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने तथा समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में योगदान के लिए यूसर्क उत्तराखंड के द्वारा इन्हें उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है । ये भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव तथा राष्ट्रीय शिक्षक विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग कर चुके हैं और समाज में पढ़ने लिखने की सोच विकसित करने तथा विज्ञान संचारक के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। नवीन पन्त रैडक्रास के आजीवन सदस्य हैं तथा कोरोना काल में जूनियर रैडक्रास की गतिविधियों के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षण के बाद इनका सारा समय कुमाऊनी संस्कृति एवं भाषा के संवर्धन हेतु कार्य करने तथा लेखन में व्यतीत होता है। कुमाऊनी भाषा सम्मेलन, कुमाऊनी साक्षात्कार, होली तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में इनकी उल्लेखनीय भूमिका रहती है। शिक्षक नवीन पन्त एक कवि, क्विज मास्टर तथा बेहतरीन मंच संचालक भी है। इन्होंने "सुमेधा" तथा "न्योली कलम" पत्रिका का सम्पादन किया और कई पत्रिकाओं में लेख लिखे हैं। इनके दो साझा काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।प्रधानाध्यापक श्री अजय कुमार रावत ने कहा कि नवीन पन्त हमेशा से ही अपने कार्य के प्रति ईमानदार और समर्पित रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई नवाचार किए, जैसे स्मार्ट क्लास का संचालन, गणित कार्यशाला का आयोजन, शीतावकाश में गणित की अतिरिक्त कक्षाएं,छात्र संसद, आनलाईन गतिविधियों का संचालन, रैडक्रास गतिविधियां और व्यक्तिगत मार्गदर्शन। जिससे विद्यालय का शैक्षिक स्तर भी ऊँचा उठा। गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष स्वयं छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षक नवीन पन्त ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और यह उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों और परिवार को दिया।

जरूरी खबरें