Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 2, 2026

पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत।

प्रभावित मजदूरों को मुआवजा देने की मांग

शनिवार को चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्ष के नेपाली मजदूर की मौत हो गई थी तथा तीन मजदूर झुलस गए थे। जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अभी उसका उपचार चल रहा है मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में बीएसएनल व ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। कार्यदाई सस्था के द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। हाई टेंशन लाइन के बगल में ही लोहे के पोल खड़े करवाए जा रहे थे। तथा मजदूरों को सुरक्षा यंत्र तक नहीं दिए गए। लोहे के पोल के हाई टेंशन लाइन से टकराने से यह हादसा हुआ जिसमें एक 19 वर्षीय युवा नेपाली मजदूर की मौत हो गई तो तीन मजदूर झुलस गए। मामले में जन प्रतिनिधियो व लोगों ने बीएसएनएल व ठेकेदार के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा मृत मजदूर के परिजनों तथा घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। कुछ माह पूर्व भी टंकी निर्माण के दौरान एक मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी पर उसके बावजूद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। कार्य दाई संस्था के द्वारा हाई टेंशन लाइन के बगल में कार्य करने के दौरान विद्युत विभाग से संपर्क कर शट डाउन नहीं लिया गया। जो की एक गंभीर लापरवाही है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने तथा मामले की जांच कर दोषियों में कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो लोगों ने इस मजदूर की जान से खिलवाड़ बताया है। अब देखना है मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई अमल में लाता है।लापरवाही से पाटी क्षेत्र में अभी तक दो मजदूरों की मौत कार्य के दौरान करंट लगने से हो चुकी है।

जरूरी खबरें