Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:युवाओं के लिए विदेश में खुले नौकरी के द्वार विदेश में रोजगार हेतु सरकार की बड़ी पहल।

चंपावत :करोड़ों रुपए की शराब गटक गए चंपावत जिले के मदिरा प्रेमी। आबकारी राजस्व 93.80 करोड़ पहुंचा

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर बरसों बाद खुले पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के हाईटेक शौचालय के ताले। खबर का असर

चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वे दिन भी रही जारी। विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित।

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय को नए भवन में संचालन की मांग लो0 विकास संघर्ष समिति ने प्रधानाचार्य से की मुलाकात।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वे दिन भी रही जारी। विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वे दिन भी रही जारी। विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित।

शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने भी हड़ताल को दिया समर्थन।

आंदोलन को और भी ज्यादा धारदार बनाने का ऐलान।

चंपावत जिले में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियर की हड़ताल 13 वे दिन भी जारी रही। डिप्लोमा इंजीनियर्स के हड़ताल में चले जाने से चंपावत जिले के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। आज शनिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ चंपावत के जिला अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल राम कालाकोटी के नेतृत्व तथा इंजीनियर किशोर सिंह राठौर के संचालन में लोहाघाट के एनक्सी भवन में डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13 वे दिन भी जारी रही । हड़ताल में अभियंत्रण विभागों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं जल निगम ,जल संस्थान के समस्त अभियंताओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अब अभियंताओं की हड़ताल को रा0 शिक्षक संगठन ,शिक्षक कर्मचारी संगठन, पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा द्वारा भी अपना समर्थन दिया गया। हड़ताल के दौरान हड़ताल में शामिल सभी सदस्यों के द्वारा 27 सूत्री मांगों के समाधान हेतु अपने-अपने विचार रखें। जिसमें मुख्य रूप से वेतन विसंगति को दूर करने प्रत्येक कर्मचारी को आवश्यक तीन प्रोन्नति अथवा तीन प्रोन्नतमान प्रथम 10 वर्ष में 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष के पश्चात 6600 ग्रेड पे एवं 26 वर्ष के पश्चात 8700 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली , जल संस्थाओं व जल निगम का राजकीय करण , उरेडा विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं को 4200 के स्थान पर 4600 ग्रेड पे दिया जाना सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से रखा।

हड़ताल में शामिल समस्त अभियंताओं ने एक सुर मे कहा जब तक सरकार के द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है हड़ताल जारी रहेगी आंदोलन को और भी ज्यादा तेज किया जाएगा। हड़ताल में इंजीनियर सचिन पुनेठा, प्रशांत वर्मा,परमानंद पुनेठा, नीरज ओली, सुभाष पांडे ,प्रकाश नरियाल, विशाल उप्रेती, चंदन भारद्वाज, ऋषभ शाह, संदीप कुमार ,सुधीर कुमार, सनी ,पल्लवी शाह, अलका, रेनू सहित कई इंजीनियर शामिल रहे।

जरूरी खबरें