Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएमकी अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक सम्पन्न चैनलाइजेशन के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

डीएमकी अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक सम्पन्न चैनलाइजेशन के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तुत आख्या के आधार पर टनकपुर एवं अमोड़ी क्षेत्र में नदी कटाव एवं जलभराव की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने शारदा नदी के गैण्डाखाली नं०-03, किरोड़ा नाला (राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम क्षेत्र) तथा अमोड़ी एवं नौलापानी क्षेत्रों में मानसून से पूर्व संभावित खतरे को देखते हुए नदी में खुदाई (ट्रेंचिंग) एवं चैनलाइजेशन कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।बैठक में विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गैण्डाखाली नं०-03 एवं खेतखेड़ा में शारदा नदी का रिवर बेड लेवल उपखनिजों के चुगान के अभाव में ऊँचा हो जाने से लगभग 25-25 परिवारों की कृषि भूमि एवं आवासीय क्षेत्र कटाव के खतरे में हैं। इसी प्रकार बिलौना-बेलखेत क्षेत्र में लधिया नदी का तल ऊँचा होने से बिलौना, देवखोला एवं उतरैना ग्रामों के लगभग 50 परिवार जोखिम में हैं।

अमोड़ी क्षेत्र में क्वैराला नदी के कारण लगभग 19 परिवारों एवं एक राजकीय महाविद्यालय पर खतरा संभावित है। वहीं किरोड़ा नाला में मलवा एकत्रित होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे टनकपुर क्षेत्र के आगबाग, नायकगोठ एवं बोरागोठ सहित कई ग्राम प्रभावित होते हैं।हेलागोठ क्षेत्र में भी जलनिकासी एवं कटाव की समस्या के समाधान हेतु चैनलाइजेशन कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।बैठक में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना अंतर्गत “नायकगोठ क्षेत्र में आपदा सहनशीलता हेतु पारिस्थितिकी कॉरिडोर विकास” (पूर्व में किरोड़ा नाला से रिवर फ्रंट तक सड़क निर्माण एवं भूमि पुनःप्राप्ति) के कार्यों में गैबियन वॉल एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण में संभावित दोहराव के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच हेतु गठित समिति द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2026 को निरीक्षण किया गया तथा विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, नदी कटाव एवं जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अगर अभियंता सिंचाई मनोज तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें