रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।
जिला पंचायत सदस्य जनकांडे ने पर्यटन अधिकारी को भेजा पत्र।

मांग पूरी न होने पर लघु सिंचाई व पर्यटन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के खेतीखान क्षेत्र के गौशनी ग्राम पंचायत में पर्यटन विकास कार्य हेतु पूर्व में 20 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी। पर अब उक्त धनराशि को पर्यटन विकास में खर्च न कर अन्यत्र कार्यों के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। जिस कारण क्षेत्र वासियों में गहरी नाराजगी है। मामले में जिला पंचायत सदस्य जानकांडे अशोक महरा ने गहरी नाराजगी जताते हुए जिला पर्यटन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य महरा ने जानकारी देते हुए बताया। पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 हर्षदेव ओली, पंडित दयाराम ओली व पंडित पूर्णानंद ओली जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि खेतीखान के गोशनी में स्वीकृत पर्यटन विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई 20 लाख रूपए की धनराशि को अब अन्य स्थान के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। महरा ने कहा यह अत्यंत खेद का विषय है। जबकि गौशनी में पर्यटन विकास कार्य के लिए लघु सिंचाई विभाग को कार्यदाई संस्था बनाया गया था तथा विभाग के द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण कर एस्टीमेट भी तैयार किया गया था पर उसके बावजूद धनराशि को अन्य क्षेत्र के लिए स्थानांतरित करना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि का अपमान है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी से मांग करते हुए कहा आगामी बुधवार तक 20 लाख रुपए की धनराशि को अवमुक्त कर ग्राम पंचायत गोसनी में पर्यटन विकास कार्य को संचालित किया जाए। जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर मांगे नहीं मानी गई तो वह क्षेत्र की जनता के साथ खेतीखान के इंदिरा पार्क में लघु सिंचाई विभाग को पर्यटन विभाग के खिलाफ धरना देने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग व पर्यटन विभाग की होगी। उन्होंने कहा एक और सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर उनके क्षेत्र के विकास कार्यों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।