रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल
Laxman Singh Bisht
टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चम्पावत जिले टनकपुर के मनिहारगोठ में आज बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक पक्ष का युवक तथा बीच-बचाव करने आए दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट की घटना जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नसीम खान (28) पुत्र शकील खान निवासी रजा नगर, थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत अपनी पत्नी से मिलने अपनी ससुराल मनिहारगोठ टनकपुर पहुंचा था। उसका लंबे समय से पत्नी से विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पत्नी के घर पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते भयंकर मारपीट में बदल गई। इस दौरान नसीम खान और बीच-बचाव करने आए शरीफ (32) पुत्र नूर खान, निवासी वार्ड नंबर-4, टनकपुर घायल हो गए। घटना में एक अन्य व्यक्ति के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।घटना को लेकर नसीम खान ने आरोप लगाया है उसे पत्नी के परिजनों के द्वारा बुलाया गया था। मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि वह स्वयं वहां पहुंचा था उसे उनके द्वारा नहीं बुलाया गया कहा वह अपने साथ धारदार हथियार लेकर आया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। घायलों को उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच व अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला चर्चाओं में है।
विज्ञापन
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव