रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

सड़क, पेयजल, सोलर लाइट, आवास व चैनलिंक फेंसिंग की प्रमुख मांगें, मौके पर बनाए गए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी के निर्देशों पर ग्राम पऊ की शांति देवी को उपजिलाधिकारी लोहाघाट द्वारा खतौनी एवं कम्बल प्रदान किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनता मिलन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 195 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनता मिलन में सोलर लाइट, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ एवं चैनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षा दीवार, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन, सड़क एवं पेयजल सहित विभिन्न आवेदन एवं समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।जनता मिलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ यथासंभव एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता मिलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो, ताकि आमजन की समस्याओं पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा सके।पूर्व ग्राम प्रधान छतकोट विजय सिंह ने क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग के सुधारीकरण तथा तल्ली जामौला निवासी शंकर दत्त जोशी ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग की मरम्मत की मांग रखी। जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी चम्पावत को प्रकरणों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देशो पर ग्राम पऊ की शांति देवी को उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्री मती नीतू डागर द्वारा खतौनी एवं कम्बल प्रदान किया गया।ग्राम पंचायत खटोली तल्ली के देवेंद्र बुराठी ने ग्रामवासियों की ओर से फसलों की सुरक्षा के लिए चैनलिंक फेंसिंग की मांग रखी। इसी प्रकार मुड़ियानी डसिया निवासी टीकाराम भट्ट तथा कठनोली निवासी भीम सिंह महर ने भी चैनलिंक फेंसिंग हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ढोरजा निवासी बबीता चिल्कोटी, बिसौन निवासी सुनीता कार्की, मटेला निवासी अजय नरियाल तथा तामली निवासी कुसुम जोशी ने अपने क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने उरेडा के संबंधित अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।बाजरीकोट निवासी डिकरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन, पुष्पा महर एवं उमापति देवी ने प्रधानमंत्री आवास, फूंगर निवासी तुलसी जोशी ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत तथा आशा देवी ने बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पात्रता एवं नियमानुसार प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेष रूप से पेयजल, सड़क एवं दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से सीधे जुड़े प्रकरणों में अधिकारी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें तथा शिकायतों का समाधान धरातल पर दिखाई देना चाहिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बीसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता एनएच विभोर गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण