Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 125.96 लाख की योजना से बेलखेत में मिल रही आपदा सुरक्षा की मजबूती

चंपावत:एनएच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां

मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा उद्घाटन।मीठे रीठे के चमत्कार का साक्षी बनेगा रीठा साहिब, जोड़ मेले में उमड़े

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

लोहाघाट:अराजक तत्वों ने फर्न हिल के जंगलो को किया आग के हवाले बन संपदा को भारी नुकसान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:84 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या पर डीएम सख्त मौके पर जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

84 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या पर डीएम सख्त मौके पर जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता मिलन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सुनीं 76 शिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर ही कराया निस्तारण

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जनता मिलन में हरम निवासी सूरज सिंह ने झुके हुए पेड़ों के कारण असुरक्षित बिजली लाइनों से दुर्घटना की आशंका जताई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को जनपद में टूटे एवं झुके पेड़ों की सूची तैयार कर विद्युत विभाग के जेई एवं एई के माध्यम से गांव-गांव कैंप लगाकर खतरनाक पोलों एवं लाइनों का चिन्हीकरण कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ग्राम बस्कूनी निवासी कमल किशोर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को तत्काल पात्रता की जांच कराने के निर्देश दिए, जिस पर बताया गया कि जुलाई माह से लाभ प्रदान किया जाएगा।जिला अस्पताल चम्पावत के निकट निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट ने एनएच-09 के सामने बने खुले कलवर्ट से हो रही परेशानी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को 26 मई तक कार्य पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम चौड़ीराय की ग्राम प्रधान जानकी राय ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वन विभाग को गश्त बढ़ाने तथा पिंजरा लगाने की त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्राम खर्ककार्की निवासी भगवान राम ने पारिवारिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार चम्पावत को अगले ही दिन निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बालेश्वर वार्ड निवासी बबीता प्रहरी ने अपने पति के उपचार में सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को सुशीला तिवारी अस्पताल में बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोहाघाट निवासी ललित मोहन द्वारा गलत चालान किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को मामले की जांच कर गलत चालान तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए।खेतीखान निवासी 84 वर्षीय माधवानंद गहतोड़ी ने आवासीय परिसर में पड़ोसियों द्वारा दूषित पानी एवं गंदगी छोड़े जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को सार्वजनिक उपद्रव (पब्लिक न्यूसेन्स) के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी एवं स्वजल विभाग को सोख्ता गड्ढा अथवा नाली निर्माण कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।गिरीश चंद्र जुकरिया निवासी पऊ ने मकान में आग लगने से हुई क्षति के मुआवजे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट एवं वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डूंगरी फर्त्याल निवासी प्रकाश सिंह ने अपनी पुत्री के कैंसर उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम रुद्रमाली निवासी कमल सिंह नेगी द्वारा बीपीएल खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड बनवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कराते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कमल भट्ट की राशन कार्ड संबंधी शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जांच करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम फोर्ती निवासी हिमांशु विश्वकर्मा, बलवंत राम एवं बाबूराम द्वारा पेयजल समस्या, ग्राम नदेड़ा निवासी कंचन जोशी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम मल्ला बापरू निवासी गणेश दत्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बालातड़ी निवासी ललित प्रसाद द्वारा ठेकेदारी कार्यों के बकाया भुगतान तथा श्यामलाताल निवासी हरीश चंद्र जोशी द्वारा क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें