Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा जल्द शुरू होगा डामरीकरण

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0ज्ञान प्रकाश का बागेश्वर स्थानांतरण

चम्पावत:डीएम ने किया NH-09 का निरीक्षण कंक्रीट से गड्ढों को भरने का काम शुरू

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 11, 2026

घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे उपजिलाधिकारी चम्पावत। एक युवक की हो गई थी मौत

जनपद में शनिवार को घटकू (घटोत्कच्छ) मंदिर के समीप हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं।जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर घटकू मंदिर के पास स्कूटी संख्या UK 03 D 4097 एवं डम्पर संख्या UK 03 CA 3277 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दीपक जोशी (20 वर्ष), पुत्र श्री मुरलीधर जोशी, निवासी गोरल चौड़ वार्ड, आरएफसी गोदाम के निकट, चम्पावत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए उप जिलाधिकारी, चम्पावत को जांच अधिकारी नामित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी तथ्यों एवं कारणों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।

जरूरी खबरें