रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
Laxman Singh Bisht
लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश
सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों द्वारा लधिया, रतिया एवं उनके सहायक गधेरों सहित क्षेत्र की छोटी नदियों में विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग कर मछलियां मारने की शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष रखी गई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और वन विभाग, पुलिस तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों एवं गधेरों में विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग कर मछलियां मारना जलीय जैव विविधता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा है। इस प्रकार की गतिविधियों से मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वन, पुलिस एवं मत्स्य विभाग को संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने और आप्रकृति तरीके से मछली मारने पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायत की जांच कर लागू पर्यावरणीय, मत्स्य एवं विस्फोटक पदार्थ संबंधी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद की नदियों, जलस्रोतों और जलीय जैव विविधता का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि इस प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर