Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने लिया संज्ञान बर्दाखान का शौचालय हुआ स्वच्छ। जनता को राहत डीएम को धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

डीएम ने लिया संज्ञान बर्दाखान का शौचालय हुआ स्वच्छ। जनता को राहत डीएम को धन्यवाद

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान में बना सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ था। शौचालय में गंदगी के ढेर लगे हुए थे। गंदगी व बदबू से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था तथा लोगों को विशेष कर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से शौचालय में स्वच्छता करने की मांग की गई थी। मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने खंड विकास अधिकारी बाराकोट को शौचालय मैं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आज सोमवार को खंड विकास अधिकारी बारांकोट के दिशा निर्देश पर पर्यावरण मित्रों के द्वारा सार्वजनिक शौचालय मे सफाई की गई। शौचालय के स्वच्छ होने से लोगों ने राहत की सांस ली साथ ही मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सार्वजनिक शौचालय में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए ।

जरूरी खबरें