बड़ी खबरें
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश। चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त। लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Jul 28, 2026 05:29 pm 0 views
चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण  व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में नजर आए जिलाधिकारी, बच्चों को सरल अंदाज में पढ़ाया सामाजिक विज्ञान

Advertisement
Advertisement

अनुपस्थित विद्यार्थियों के घर जाकर कारण जानने के निर्देश, ड्रॉपआउट रोकने पर दिया विशेष जोर

ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) की सराहना, बच्चों से आत्मीय संवाद कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति, मध्याह्न भोजन, ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी), शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो विद्यार्थी लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें तथा अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाकर उनका नियमित नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की स्थिति में न पहुंचे। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हो चुकी हैं। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण करते हुए खाद्यान्न के उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा की तथा पर्याप्त खाद्यान्न स्टॉक रखने के निर्देश दिए।विद्यालय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके पठन-पाठन, सामान्य ज्ञान एवं रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से वनों के महत्व पर प्रश्न पूछे, जिस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक शुद्ध वायु, भोजन, पशुओं के चारे, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता जैसे अनेक लाभ बताए। बच्चों की जिज्ञासा और सहभागिता से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों को सरल एवं रोचक शैली में सामाजिक विज्ञान पढ़ाते हुए हड़प्पा सभ्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि प्राचीन सभ्यताएं अधिकांशतः नदियों के किनारे विकसित हुईं, क्योंकि नदियां मानव जीवन, कृषि, व्यापार और सभ्यता के विकास का आधार रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विद्यालय में स्थापित ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान केंद्र विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उनके ज्ञान का दायरा बढ़ाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इस दौरान कक्षा 10 की छात्रा पूजा भट्ट ने सभी विद्यार्थियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायता मिल रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए विद्यालयों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति, स्वच्छ वातावरण और बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार रावत, शिक्षक नीलाधर जोशी, शिक्षिका भावना उपाध्याय तथा शिक्षिका चंद्रवती सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2192