Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

लोहाघाट:संकुल ढोरजा में बाल मेले का भव्य आयोजन।

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र पहुंचे लोहाघाट विधायक अधिकारी सुनी जन समस्याएं जनता का विश्वास मेरी ताकत:विधा0अधिकारी

चंपावत:भिंगराड़ा में बंद पड़ी आईटीआई को खोलने की मांग तकनीकी शिक्षा से महरूम छात्र

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के सख्त निर्देश बारिश से पूर्व सड़क एवं पुलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के सख्त निर्देश बारिश से पूर्व सड़क एवं पुलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए , जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वर्षाकाल से पूर्व सड़क किनारे नालियों का निर्माण, मलबा हटाने, झाड़ियों की कटाई, कलवर्टों की मरम्मत तथा गड्ढा भरान के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने पुलों की तकनीकी जांच कराए जाने तथा क्षतिग्रस्त रेलिंगों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सड़क किनारे आवश्यकतानुसार सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने को कहा।जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड एवं स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ को सड़क किनारे गिरने की संभावना वाले पेड़ों का चिन्हीकरण कर वन निगम के समन्वय से उनका सुरक्षित पातन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही एआरटीओ को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढामुक्त एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मार्गों का सुरक्षित एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एनएच के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित अन्य संभावित डेंजर जोन को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के क्षतिग्रस्त कलवर्टों की शीघ्र मरम्मत तथा वर्षा ऋतु से पूर्व आपदा संभावित क्षेत्रों में जेसीबी एवं पोक्लेन मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने सड़कों के किनारे वृक्षारोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्यों से प्रभावित प्राकृतिक जलधाराओं, धारों एवं नालों को उनके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई सड़कों के संबंध में उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है, उनका चिन्हीकरण कर आवश्यक प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे वर्षाकाल के दौरान जलभराव एवं अन्य समस्याओं से बचा जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बागोरिया, एसडीओ वन सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत एमसी पलाड़िया, लोहाघाट हितेश कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें