रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डॉक्टर व पत्रकार आमने-सामने पत्रकारों की दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग डीएम को दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
डॉक्टर व पत्रकार आमने-सामने पत्रकारों की दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग डीएम को दिया ज्ञापन।

जिला अस्पताल चंपावत में पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जिला पत्रकार संगठन ने आज सोमवार को संगठन अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई और पत्रकारों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से जिला चिकित्सालय चम्पावत की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इनमें अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित होना, एमआरआई तकनीशियन की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव, स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े प्रभाव, मरीजों और तीमारदारों के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा अस्पताल में मूलभूत संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। संगठन का कहना है कि मीडिया लगातार इन जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाता रहा है।पत्रकार संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि जनहित के इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। संगठन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा पत्रकारों को निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। मालूम हो जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा पत्रकार सूरी पंत और नंदू पांडे पर अभद्रता करने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है।इस अवसर पर जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, पंकज पाठक,ब्रजेश पांडे,राजीव मुरारी, जया पुनेठा, सूरी पंत, नंदू पांडेय, नवीन भट्ट सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज