रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: केंद्रीय औषधि भंडार का औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांच हेतु 8 नमूने प्रयोगशाला भेजे
Laxman Singh Bisht
मानकों पर परखी गई केंद्रीय भंडार की दवाएं: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण
चंपावत केंद्रीय औषधि भंडार का औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांच हेतु 8 नमूने प्रयोगशाला भेजे

अपर आयुक्त औषधि नियंत्रक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक औषधियां उपलब्ध कराने और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में औषधि निरीक्षक चंपावत हर्षिता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में दवाओं के उचित तापमान पर रखरखाव, ई-औषधि सॉफ्टवेयर के संचालन तथा औषधियों के क्रय बिलों की सूक्ष्मता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) औषधियों के पृथक भंडारण और उनके रिकॉर्ड के साथ-साथ तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण प्रणाली की कार्यशीलता का भी अवलोकन किया गया, जिससे तापमान-संवेदनशील दवाओं की प्रभावशीलता एवं गुणवत्ता सुरक्षित रहे। साथ ही एक्सपायर हो चुकी दवाओं के सही निस्तारण और उन्हें मुख्य स्टॉक से अलग रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए। जांच में पाया गया कि अधिकांश दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से संग्रहित की गई हैं और उनके वितरण का रिकॉर्ड भी सुव्यवस्थित है।गुणवत्ता परीक्षण को और अधिक पुख्ता करने के लिए मौके से 08 औषधियों के नमूने संग्रहित कर राजकीय विश्लेषण शाला भेजे जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टोर प्रभारी अधिकारी को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी औषधि पर संदेह होने पर तुरंत औषधि नियंत्रण विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार टम्टा, फार्मेसी अधिकारी प्रेम टम्टा तथा सहायक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन दिनेश फर्त्याल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव