Saturday 11th of April 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के चमनपुर बेडा बेडवाल में नजर आए मोर ग्रामीण आश्चर्य में।

लोहाघाट:185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि: एसडीएम

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर मरीजों को फलों का वितरण।

लोहाघाट:कलमठ निर्माण बना मुसीबत नाली में धसा डंपर लगा भीषण जाम सैकड़ों वाहन फंसे।

चंपावत:स्वाला डेंजर जोन में निर्माण कार्य के चलते 13 से 15 अप्रैल तक रात में वाहनों का संचालन रहेगा बंद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन में निर्माण कार्य के चलते 13 से 15 अप्रैल तक रात में वाहनों का संचालन रहेगा बंद।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

स्वाला डेंजर जोन में निर्माण कार्य के चलते 13 से 15 अप्रैल तक रात में वाहनों का संचालन रहेगा बंद।

सोम मंगल बुध रात्रि 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मनीष कुमार ने अवगत कराया है कि टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-09) के स्वाला भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से उपचारात्मक कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं।अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, लो.नि.वि., लोहाघाट दीपक जोशी द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त क्षेत्र में हिल साइड को स्थिर करने हेतु कुल 05 बेंच निर्माण प्रस्तावित हैं, जिनमें से 03 बेंच पूर्ण हो चुकी हैं तथा चौथी बेंच पर सीसी क्लैडिंग वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा (अप्रैल 2026) के भीतर पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए दिनांक 13 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक स्वाला क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के आदेश जारी किए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध की अवधि में केवल आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सीय वाहनों (एम्बुलेंस) को ही आवागमन की अनुमति प्रदान की जाएगी।जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग एवं संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उक्त प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्माण कार्य बिना किसी अवरोध के समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

जरूरी खबरें