रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
Laxman Singh Bisht
26 सितंबर को रेड अलर्ट के चलते डीएम के जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
आपातकालीन सहायता एवं त्वरित सूचना हेतु हेल्पलाइन व दूरभाष नंबर पर करें संपर्क।
26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26 सितम्बर, 2026 को जनपद चम्पावत के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सचिव आपदा प्रबंधन द्वारा जनपद में तैयारीयों की समीक्षा भी की गई। रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने आमजन की जान-माल की सुरक्षा हेतु विशेष सावधानी एवं अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक आवागमन व यात्रा करने से पूरी तरह बचें। उन्होंने जनपद के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नदियों, गधेरों, नालों एवं घाटियों के किनारों पर न जाएं तथा बच्चों को भी ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें। शारदा नदी सहित जनपद की अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नदी तटों एवं निचले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोग विशेष सतर्कता बरतें।खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, पेड़ गिरने तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम एवं सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा तेज बहाव वाले नालों, जलभराव एवं मलबे से प्रभावित मार्गों से होकर जाने का जोखिम न उठाएं।जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं एसडीआरएफ को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचित करने हेतु नागरिक जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत के निम्नलिखित लैंडलाइन, हेल्पलाइन नंबरों एवं ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं:
*लैंडलाइन (दूरभाष) नंबर:* 05965-230819, 05965-230703
हेल्पलाइन / मोबाइल नंबर: 7895318895, 7579060090, 9528135726
टोल फ्री नंबर: 1077
ई-मेल (e-Mail): deoccpt@gmail.com
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।