रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
Laxman Singh Bisht
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26 सितम्बर, 2026 को जनपद चम्पावत के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में अतिवृष्टि के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी ने कहा *आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 26 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।*
अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि व्यापक छात्रहित और शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन माध्यम से संपादित किया जाएगा।
उन्होंने इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।