Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में दिनांक 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाया जाएगा। इस दौरान सभी नागरिकों से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटों एवं विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से भी आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।उन्होंने कहा कि ‘अर्थ ऑवर’ केवल एक घंटे का प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश है, जिसे जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करते हुए निर्धारित समय पर ‘अर्थ ऑवर’ का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

जरूरी खबरें