रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सांप के कांटे बुजुर्ग जिला चिकित्सालय से रेफर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 15, 2026
सांप के कांटे बुजुर्ग जिला चिकित्सालय से रेफर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।

चिकित्सकों की निगरानी में बुजुर्ग। हालत स्थिर।

चंपावत जिले की सीमांत मंच तामली के हरम गांव के 66 वर्षीय घनश्याम शर्मा आज 15 अगस्त को अपने खेत में मक्का काट रहे थे।तभी हरे रंग के एक सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास काट लिया। बुजुर्ग के पुत्र सतीश चंद्र शर्मा अपने पिता को तत्काल मंच तामली अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया। बुजुर्ग के पुत्र सतीश चंद्र शर्मा ने बताया जिला चिकित्सालय में फिजिशियन के न होने से उनके पिता को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया पर वह अपने पिता को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उनका बेहतर उपचार चल रहा है। वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर है उन्हें 48 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत पर नजर बनाई गई है डॉ राकेश जोशी ने बताया बुजुर्ग के हाथ में सूजन है तथा उनका खून भी पतला हो रहा है जिसके लिए उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है। बुजुर्ग ने बताया उनकी हालत में सुधार है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मिल रहे हैं बेहतर उपचार पर बुजुर्ग व उनके पुत्र ने खुशी जताई। तो वहीं जिला चिकित्सालय चंपावत में चिकित्सक की कमी पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।