Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती रोजगार मेले का होगा आयोजन युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 16, 2026

चम्पावत सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती रोजगार मेले का होगा आयोजन युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

उत्कृष्ट उत्तराखंड का संकल्प: चम्पावत में ब्लॉक-स्तरीय भर्ती शिविरों से युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप जनपद चम्पावत में युवाओं को मिल रहा सुनहरा अवसर इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक-स्तरीय विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस०एस०सी०आई० सिक्योरिटी (एस०आई०एस० इण्डिया लिमिटेड), देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों (Security Guards) की सीधी भर्ती के लिए ब्लॉक-स्तरीय विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर० के० पंत ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान के कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं की सुगमता के लिए ये शिविर प्रत्येक विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।जिला सेवायोजन अधिकारी पंत ने बताया कि भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन न्यूनतम 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क ₹350 (तीन सौ पचास रुपये मात्र) निर्धारित है, जो कि केवल चयनित होने वाले अभ्यर्थियों से ही शिविर के दौरान लिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के अनिवार्य प्रशिक्षण हेतु 'एस०आई०एस० ट्रेनिंग एकेडमी, देहरादून' भेजा जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात जवानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान व अन्य सुविधाएं देय होंगी।भर्ती शिविरों का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा:

19 एवं 20 जून 2026 को खण्ड विकास कार्यालय बाराकोट में

22 एवं 23 जून को खण्ड विकास कार्यालय, पाटी में

24 एवं 25 जून 2026 को खण्ड विकास कार्यालय, लोहाघाट में तथा 27 एवं 29 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री पंत ने जनपद के समस्त इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

जरूरी खबरें