Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 3, 2026

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, बीजेपी प्रतिनिधि सतीश चन्द्र पाण्डेय, बीजेपी से शंकर दत्त पाण्डेय, रोहित बिष्ट, नंदन त्यागी, कांग्रेस प्रतिनिधि चिराग फर्त्याल, बीएसपी के प्रतिनिधि आनंद प्रसाद साहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

जरूरी खबरें