Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं लोहाघाट की आयुश्री भावे को डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : खुरपका-मुँहपका महा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 1.25 लाख पशुओं को मिलेगा सुरक्षा कवच

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

चम्पावत खुरपका-मुँहपका महा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 1.25 लाख पशुओं को मिलेगा सुरक्षा कवच

जिलाधिकारी ने अभियान को दिखाई हरी झंडी, 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू

चंपावत जनपद चम्पावत में पशुधन को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से खुरपका-मुँहपका टीकाकरण महा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टीकाकरण वाहन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया।पशुपालन विभाग द्वारा संचालित यह 45 दिवसीय व्यापक अभियान 02 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर जनपद के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कुल 1,25,000 पशुओं, जिसमें 80,000 बड़े एवं 45,000 छोटे पशु शामिल हैं—का टीकाकरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि खुरपका-मुँहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे पशुधन की उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा पशुपालकों को आर्थिक क्षति होती है। इस अभियान के माध्यम से पशुओं को रोग से सुरक्षित कर उनकी उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पात्र पशुओं का समय पर टीकाकरण कराकर इस अभियान को सफल बनाएं।अभियान के सफल संचालन हेतु पशुपालन विभाग द्वारा 40 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 100 से अधिक कार्मिक तैनात किए गए हैं। सभी टीमें गांव-गांव जाकर घर-घर पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यह खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण हेतु बड़े पशुओं के लिए आठवां तथा छोटे पशुओं के लिए चौथा चरण का अभियान है। उन्होंने बताया कि 3 माह से कम आयु के बछड़ों/पशुओं एवं 6 माह से अधिक अवधि के गर्भवती पशुओं को इस टीकाकरण अभियान से बाहर रखा गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रत्येक पशुपालक तक इसकी जानकारी समय से पहुंच सके। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, सतीश पांडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें