रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
Laxman Singh Bisht
पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण

जिले के देवीधुरा में आज गुरुवार को विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के अंतर्गत पाटी विकासखंड की विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन माँ बाराही मंदिर ट्रस्ट, देवीधुरा के परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में पाटी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि राजेश बिष्ट रहे। द्वितीय दिवस पूर्व उपाध्यक्ष, सेतु आयोग राजशेखर जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश चंद्र पाण्डेय, माँ बाराही मंदिर ट्रस्ट के हयात सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पाटी संजय कुमार भट्ट एवं ब्लॉक समन्वयक गोपाल पंतोला द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अतिथियों ने संस्कृत को भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा की महत्वपूर्ण संवाहक भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को इसके अध्ययन एवं व्यवहारिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में विकासखंड के अनेक शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। रज्जन कफलतिया, पान सिंह मेहता, ठाकुर सिंह बिष्ट, खुशाल रावत, दीपक चंद्र भट्ट सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय समुदाय के बीच सार्थक समन्वय का संदेश दिया। माँ बाराही धाम देवीधुरा का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिवेश आयोजन की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।