Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अतिथि शिक्षकों ने जलाई आदेश की होली, पितृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश निरस्त करने पर नाराज़गी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 27, 2025

अतिथि शिक्षकों ने जलाई आदेश की होली, पितृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश निरस्त करने पर नाराज़गीचम्पावत। उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को चम्पावत जनपद में अतिथि शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश की प्रति की होली जलाकर विरोध जताया। यह आदेश 22 जुलाई को जारी किया गया था, जिसमें अतिथि शिक्षकों को मिलने वाले पितृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि यह आदेश न केवल शिक्षक हितों पर सीधा प्रहार है, बल्कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती दे रहे शिक्षकों के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुँचाता है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि इस वर्ष जनवरी और जून माह का मानदेय भी काट दिया गया है, और उन्हें मेडिकल अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यह आदेश शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस विरोध में मोहन चिलकोटी, उमेश मिश्रा, नवीन पुनेठा, रेखा बोहरा, नीरज जोशी, योगेश खर्कवाल, तारा सिंह और सुनील कुमार प्रहरी सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

जरूरी खबरें