रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नशा तस्करों की 30 लाख रुपए की अवैध संपत्ति होगी जब्त चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Sat, May 9, 2026
नशा तस्करों की 30 लाख रुपए की अवैध संपत्ति होगी जब्त चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त / अपराधमुक्त देवभूमि” अभियान के तहत। नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार
लगभग ₹30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क
एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे सघन “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना बनबसा में पंजीकृत FIR संख्या- 67/2025धारा 8/21/22/29 NDPS Act से संबंधित अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्षम प्राधिकरण (SAFEMA Court), नई दिल्ली द्वारा संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं।
( क्या था मामला )
दिनांक 12 जुलाई 2025 को चम्पावत पुलिस द्वारा अभियुक्ता ईशा विश्वकर्मा के कब्जे से लगभग 5.688 किलोग्राम अवैध एमडी (म्याऊं म्याऊं)ड्रग (मेफेड्रोन) बरामद की गई थी। पुलिस जांच के दौरान दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त राहुल कुमार,कुणाल कोहली, विशाल ,नरेंद्र भंडारी, ओम जय गोविंद गुप्ता, उपेंद्र सुरेंद्र यादव,अमर कुमार कोहली द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के पंगरोली-सुआलेख क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण एवं तस्करी की जा रही थी।पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किए गए।

( वित्तीय विवेचना में बड़ा खुलासा)
जांच के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन तथा नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला।
( फ्रीज / जब्त की गई संपत्तियां )
बैंक खातों में जमा धनराशि,स्विफ्ट डिजायर कार एमजी हेक्टर कार जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है।उक्त संपत्तियों के संबंध में धारा 68(F) NDPS Act के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके उपरांत( SAFEMA Court, New Delhi) द्वारा संपत्तियों को फ्रीज /ज़ब्त करने के आदेश पारित किए गए। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।
( पुलिस टीम)
उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (विवेचक)
महिला आरक्षी अंकिता पाठक (एसओजी कार्यालय)
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔥 चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश:
“नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति किसी भी स्थिति में बख्शी नहीं जाएगी। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त कर जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
— श्रीमती रेखा यादव
पुलिस अधीक्षक, चम्पावत
(जनपद पुलिस की आमजन से अपील)
यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
✅ सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
✅ मानस हेल्पलाइन:1933