रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

समस्या लेकर आए डीएम के दरबार से समाधान पा कर गए।

जनता मिलन कार्यक्रम में 62 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों के तहत जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 लाभार्थियों आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया ।
जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, पेंशन, शौचालय निर्माण, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि, उद्यान, सिंचाई, उरेडा, समाज कल्याण तथा पूर्ति विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन के दौरान ग्राम पाटन निवासी हेमा भट्ट ने शौचालय के अभाव एवं पेयजल समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं स्वजल विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम झाड़सिरतोली, खेतीखान निवासी भागीरथी देवी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शीघ्र पेंशन स्वीकृत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम कानीकोट निवासी नारायण सिंह खाती ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 60 परिवार पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुयी हैं तथा पेयजल लाइन में कई स्थानों पर लीकेज है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने एवं लीकेज की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार निर्मला देवी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शांतिदेवी ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, लोहाघाट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील विद्यालयों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत