रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान
Laxman Singh Bisht
देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

विकासखंड पाटी के देवीधुरा वन प्रभाग में कार्यरत बन दरोगा पवन सिंह महर के साथ 22 जुलाई 2026 को ड्यूटी के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की घटना के विरोध में चंपावत जिले के सभी कर्मचारी शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं, जिले के सभी मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा सहायक बन कर्मचारी संघ चंपावत को अपना समर्थन पत्र देकर न्याय की लड़ाई लड़ने में पूर्ण समर्थन करने का आश्वासन दिया है। सभी संगठनों ने अपने समर्थन पत्र में बन दरोगा के साथ मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वर्तमान तक उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग आमीन संघ, डिप्लोमा इंजीनीयरस संघ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संघ, जनपद चंपावत, पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ , उत्तराखंड , शाखा चंपावत, के साथ-साथ सहायक बन कर्मचारी संघ की बागेश्वर चमोली एवं रुद्रप्रयाग इकाई द्वारा भी इस न्याय की लड़ाई में पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल