Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:ग्राम आमनी के तोक नैकना में पिछले 9 दिनों से विद्युत व्यवस्था बाधित जनता परेशान। विभाग नहीं ले रहा सज्ञान।

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में आज एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन। छात्रों से आगे आने की अपील।

दून: नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत व गलत काम करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ग्राम आमनी के तोक नैकना में पिछले 9 दिनों से विद्युत व्यवस्था बाधित जनता परेशान। विभाग नहीं ले रहा सज्ञान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 22, 2026

ग्राम आमनी के तोक नैकना में पिछले 9 दिनों से विद्युत व्यवस्था बाधित जनता परेशान। विभाग नहीं ले रहा सज्ञान।

सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग के द्वारा नहीं किया गया समस्या का समाधान।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप।

बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित् मोबाइल चार्जिंग के पड़े लाले

चंपावत जिले के मंच तामली क्षेत्र के ग्राम आमनी के तोक नैकना ग्राम पंचायत आमनी मे विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था पिछले 9 दिन से बाधित है। जिस कारण क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह ने बताया हमारे गाँव के समीप पेड़ गिर जाने के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके परिणामस्वरूप पिछले 9 दिनों से तोक नैकना में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, किन्तु अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।लगातार बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य दैनिक आवश्यक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कई बार विद्युत विभाग का अधिकारियों से विद्युत लाइन को ठीक करने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नवीन सिंह ने विद्युत विभाग व प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की शीघ्र मरम्मत कराकर ग्राम आमनी, तोक नैकना में विद्युत आपूर्ति यथा शीघ्र बहाल कराने की मांग की है।

जरूरी खबरें