Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क पानी स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 10, 2026

पाटी बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क पानी स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे

क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक में जनसमस्याओं के निस्तारण पर दिया गया जोर

विकासखंड पाटी के पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी सुश्री मोनिका पाल के संचालन में क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व आयोजित बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत गागर में एक्स-रे मशीन की मांग रखी गई, वहीं नौलियागांव में एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्टाफ नर्स की तैनाती का मुद्दा प्रमुखता से उठा।विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों द्वारा पशुपालन विभाग के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने हेतु कैंप लगाने और प्रधानों से समन्वय करने के प्रस्ताव प्राप्त हुए।शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत ढ़रौंज में शौचालय निर्माण, प्राथमिक विद्यालय टांण में बाउंड्री वॉल की मरम्मत, छतों के सुधारीकरण और विभिन्न विद्यालयों के सुधारीकरण संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।विद्युत विभाग से जुड़े मामलों में खुटेली और टांण ग्राम सभाओं में बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने और लटकती हुई लाइनों को ठीक करने के निर्देश दिए गए।

पेयजल आपूर्ति के संबंध में जल निगम और जल संस्थान को आपदाग्रस्त लाइनों की मरम्मत करने, पेयजल लाइनों के मिलान कार्य को पूर्ण करने और लाइन बिछाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत भवनों की सूची उपलब्ध कराने और उनके सुधारीकरण व मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर बल दिया गया।वन विभाग से संबंधित चर्चा में ग्राम पुनौली में क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने हेतु पिंजरे लगाने की मांग की गई।ऊर्जा विभाग (उरेडा) के अंतर्गत ग्राम चौड़ामेहता, शीला देवी मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न संपर्क मार्गों, जैसे गहतोड़ा रोड की डामर मरम्मत, सुरक्षा दीवारों के निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उद्यान विभाग को विनवालगांव जैसे क्षेत्रों में भूमि विकास व बागवानी कार्यों को बढ़ावा देने को कहा गया।खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अंतर्गत रिक्त पड़े राशन दुकानों के चयन और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

बैठक के दौरान विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी0 एस 0खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल सहित विभिन्न अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें