Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में आज एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन। छात्रों से आगे आने की अपील।

दून: नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत व गलत काम करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: गौलापार में दर्दनाक हादसा पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य - अंतिम तिथि 20 नवंबर

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य - अंतिम तिथि 20 नवंबरजिला पूर्ति अधिकारी, प्रियंका भट्ट ने जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि जिन कार्डधारकों द्वारा वर्तमान समय तक अपने राशन कार्ड/यूनिटों की ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करायी गयी है, वे इसे तुरंत पूरा करवा लें।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया:

सभी कार्डधारक अपने क्षेत्र के नजदीकी/सम्बन्धित उचित दर विक्रेता (Fair Price Shop Dealer) के पास जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) लगाकर सत्यापन कराकर 20 नवम्बर 2025 तक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें।

अंतिम चेतावनी:

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयान्तर्गत (20 नवंबर तक) ई-केवाईसी नहीं करने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड धारक का राशन कार्ड अस्थाई रूप से निष्क्रिय (Temporarily Deactivated) किया जा सकता है।सभी राशन कार्ड धारकों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले यह आवश्यक प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।

जरूरी खबरें