Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

चंपावत:कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर निकाली प्रभात फेरी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को किया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 17 अगस्त को होने वाला 'जनता मिलन' कार्यक्रम स्थगित

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 15, 2026

जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 17 अगस्त को होने वाला 'जनता मिलन' कार्यक्रम स्थगित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जनपद में आगामी दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के इस प्रतिकूल रुख और संभावित आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी दिनांक 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम 'जनता मिलन' कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम सामान्य होने पर इस कार्यक्रम के आयोजन की नवीन तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।जिलाधिकारी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर बने रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की जाती है कि वे भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जरूरी खबरें