रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
Thu, May 14, 2026
खिरद्वारी की महिलाओं का गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन
चंपावत जिले की दूरस्थ पौथ ग्राम सभा के खिरद्वारी तोक की महिलाए आज गुरुवार को डीएम कार्यालय चंपावत पहुची। जहा उन्होंने खिरद्वारी के उज्जवला गैस उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन चंपावत गैस एजेंसी से टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया हमारा गांव चंपावत गैस गोदाम से दूर होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिस कारण हमारे गैस कनेक्शन चंपावत गैस एजेंसी से टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित किए जाए। बताया हमारा क्षेत्र टनकपुर से नजदीक पड़ता है जिसे देखते हुए हमारे गैस कनेक्शन टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित किए जाए ।महिलाओं ने कहा खिरद्वारी से चंपावत आने में उनका काफी समय बर्बाद होता है तथा किराया भाड़ा भी अतिरिक्त देना पड़ता है। जिस कारण रसोई गैस का सिलेंडर काफी महंगा पड़ता है।

उन्होंने जिलाधिकारी से ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। ज्ञापन देने में लीलावती देवी ,गीता देवी ,हरि देवी ,विद्या देवी ,हीरा देवी ,कलावती देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।