Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:न्याय पंचायत ढोरजा की खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ

चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

चंपावत:एनएच के गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य

चंपावत:फर्जी विज्ञप्ति के सहारे नियुक्ति पाने के आरोप मुख्य शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने भेजे गए लैब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 11, 2026

क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक आगामी 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में प्रारंभ होगी।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्री शंकर सिंह अधिकारी द्वारा की जाएगी। खंड विकास अधिकारी पाटी ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंडों में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।जिसमें स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, आयुर्वेदिक चिकित्सा, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण आदि विभागो की समीक्षा की जाएगी।उन्होंने सभी संबंधितों को ससमय से बैठक में उपस्थित रहने को कहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें