रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला मे सड़क बंद बड़े वाहन बाया हल्द्वानी छोटे वाहनो का बाया सिफ्टी होगा संचालन।
Laxman Singh Bisht
स्वाला मे सड़क बंद होने से बड़े वाहन बाया हल्द्वानी छोटे वाहनो का बाया सिफ्टी होगा संचालन।
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में भारी बोल्डर आने के कारण कल से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा हुआ है।सड़क को खोलने का कार्य लगातार जारी है। चंपावत पुलिस ने वाहनों व यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ, पिथौरागढ- चम्पावत –टनकपुर, मैदानी क्षेत्र तथा मैदानी क्षेत्र से पिथौरागढ , चम्पावत आने वाले बड़े /छोटे वाहनों हेतु यातायात चार्ट तैयार किया है तथा जनता से नहीं यातायात व्यवस्था का पालन कर व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है।
*बड़े वाहन/भारवाहक वाहन हेतु निर्देश*
▶️*चम्पावत से टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन बनलेख से आगे नहीं छोड़े जायेगें*
▶️*टनकपुर से चम्पावत आने वाले बड़े वाहन ककरालीगेट से आगे नहीं छोड़े जायेगें*।
▶️आपकी असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था आपकी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है । कृपया यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
🚨जनता से अपील:
▶️अनावश्यक यात्रा से बचें।
▶️अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
▶️वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
🚨अति आवश्यक स्थिति में निम्न डाइवर्जन रूट का पालन करें।
छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन रूट-
👉टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन अमोड़ी-सिप्टी-बनलेख होते हुए चम्पावत आयेगें।
👉चम्पावत से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन बनलेख-सिप्टी-अमोड़ी होते हुए टनकपुर जायेगें।
🚨बड़े वाहनों हेतु डाइवर्जन रूट-
👉पिथौरागढ –मैदानी क्षेत्र/टनकपुर को जाने वाले बड़े वाहन A- घाट-दन्या-अल्मोड़ा-हल्द्वानी
B- घाट- देवीधुरा-शहरफाटक-हल्द्वानी से होते हुए जायेंगें
👉मैदानी क्षेत्र से पिथौरागढ/चम्पावत आने वाले बड़े वाहन A-हल्द्वानी-अल्मोड़ा-दन्या-घाट
B- हल्द्वानी-शहरफाटक-देवीधुरा-घाट होते हुए आयेगें
👉टनकपुर से चम्पावत आने वाले बड़े वाहन हल्द्वानी-शहरफाटक-देवीधुरा होते हुए चम्पावत आयेंगे
👉-चम्पावत –टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन देवीधुरा-शहरफाटक-हल्द्वानी होते हुए टनकपुर जायेंगे।
🚨आपातकालीन संपर्क नंबर –
पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज