रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित
Laxman Singh Bisht
बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

जिला चंपावत मनीष कुमार के आदेशानुसार जनपद के तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 के निकट विचई में हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है।ज्ञात हो कि गत 20 जून 2026 को प्रातः 07:30 बजे एक मोटर कैब (वाहन संख्या UK-05-TA-4368) और एग्रीकल्चर ट्रैक्टर (वाहन संख्या UP-26-AL-1466) के बीच हुई इस भिड़ंत में मोटर कैब चालक हरीश (पुत्र श्री मोहन राम, निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने सूचित करते हुए कहा है कि जिस किसी भी व्यक्ति को इस सड़क दुर्घटना के संबंध में कोई भी जानकारी, साक्ष्य या प्रत्यक्षदर्शी अनुभव हो, वह 15 दिवस के भीतर किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के बीच न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट, पूर्णागिरि (टनकपुर) में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने बयान अथवा साक्ष्य दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।