Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होने को बताया उत्पीड़न

-डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोधचंपावत जिला मुख्यालय में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में ग्राउंड रिपोर्टिग को लेकर एक पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया है। मीडिया कर्मियों ने इस मामले में पत्रकार की शिकायत करने वाले खटीमा के भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा का पुतला दहन किया। मीडिया कर्मियों ने मोटर स्टेशन में नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया और उसके बाद डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर पत्रकार उत्पीड़न पर रोष जताया। मीडिया कर्मियों के विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन किया गया।

मीडिया कर्मियों का कहना था कि खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा ने वर्तमान में चल रहे रसोई गैस संकट को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिग की। जिसको लेकर भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर देकर पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। जिस पर खटीमा पुलिस की ओर से बिना जांच पड़ताल के ही पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र पर कुठाराघात बताते हुए तत्काल मुकदाम निरस्त किए जाने की मांग उठाई।

पुतला दहन और ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पंकज पाठक, विपिन जोशी, राहुल महर, सूरी पंत, सतीश जोशी आदि के अलावा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, सूरज पुजारी, दीपक जोशी, गोविंद सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें