रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 का चिकित्सा परीक्षण 02 मार्च से
Laxman Singh Bisht
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 का चिकित्सा परीक्षण 02 मार्च से
जनपद चम्पावत से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थीयो का दिनांक 02 मार्च 2026 से प्रातः 07:30 बजे पुलिस लाइन, चम्पावत में चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 65/उ.आ.से.च.आ./2024 दिनांक 30 अक्टूबर 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।आयोग की विज्ञप्ति/चयन परिणाम संख्या 284/परीक्षा/2025-26 दिनांक 27-02-2026 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी किया गया है। विज्ञप्ति एवं प्रासंगिक सेवा नियमावलियों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 02 मार्च 2026 से संबंधित जनपदों में, जहां से अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया था, संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड द्वारा संपादित कराया जाएगा।जनपद चम्पावत से चयनित अभ्यर्थी दिनांक 02 मार्च 2026 को प्रातः 07:30 बजे पुलिस लाइन, चम्पावत में चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s34ffd0e19d2069412274bd3025b0e176c/uploads/2026/02/20260227397760641.pdf
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद