Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:होटल में मृत अवस्था में मिला सिप्टी सिमाड़ का अधेड़ व्यक्ति पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भ

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

होटल में मृत अवस्था में मिला सिप्टी सिमाड़ का अधेड़ व्यक्ति पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजाचंपावत नगर के एक होटल में एक अधेड़ को मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। होटल स्वामी की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह बीते तीन दिन से होटल में ही कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार को नगर के एक होटल में बीते तीन दिनों से रह रहे सिप्टी सिमाड़ निवासी नवीन सिंह रैंसवाल (47) पुत्र रंजीत सिंह मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक बीते तीन दिन से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार को जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्वामी ने अनहोनी के डर से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरबाजा तोड़कर देखा तो नवीन सिंह रैंसवाल बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जरूरी खबरें