Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं पत्रकारों की आंदोलन की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं पत्रकारों की आंदोलन की चेतावनी

पत्रकारों का बढ़ता आक्रोश पत्रकार दीपक फुलेरा मामला।

खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर पत्रकार संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। आज सोमवार को एक बार फिर चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।चंपावत जिला पत्रकार संगठन (CZPA) ने इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए शीघ्र मुकदमा निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी को बताया कि वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा ने हाल ही में चकरपुर क्षेत्र में गैस आपूर्ति में देरी और उपभोक्ताओं की लंबी कतारों को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट बनाई थी जो जनहित से जुड़ा मुद्दा था।इस खबर से नाराज होकर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की तहरीर पर उधम सिंह नगर पुलिस ने बिना प्रारंभिक जांच के ही पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने 27 मार्च 2026 को अपराध संख्या 0090 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(B) में पत्रकार फुलेरा पर मामला दर्ज किया था। कहा संगठन ने 31 मार्च 2026 को इस संबंध में मुख्यमंत्री को चंपावत दौरे के दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पत्रकारों में भारी नाराजगी है।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुकदमा निरस्त कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। पहले चरण में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि आगे उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है कहा चौथे स्तंभ का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली,महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, सूरी पंत, पंकज पाठक, सुरेश गडकोटी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें